Hindi News / गिरिडीह में 2 व्यवसायियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

IT Raid : गिरिडीह में 2 व्यवसायियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Edited By:  |
it raid

गिरिडीह : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के बीच गिरिडीह में 2 व्यवसायियों के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हुई है.

बता दें किशुक्रवार की सुबह जिले के बरगंडा स्थित शारदा बुक के मनीष बरनवाल और सेल पुत्री में इनकम टैक्स की रेड हुई है. इनकम टैक्स विभाग के कई अधिकारी वाहनों में सवार होकर यहां छापेमारी करने आए हैं. इनकम टैक्स की टीम में रांची से आये अधिकारी व कर्मी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों से अधिकारी व कर्मी इस छापेमारी में शामिल हैं.लेकिन यह नहीं पता चल पा रहा है कि छापेमारी किस लिए हो रही है.फिलहाल इस सम्बन्ध में कोई भी अधिकारी व कर्मी इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं.