Live

JHARKHAND CRIME

ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में 3 साल बाद बड़ी गिरफ्तारी, वैशाली से दबोचा गया फरार आरोपी

D
Deepak Kumarलेखक

सरायकेला-खरसावां:झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वर्ष2023में हुए चर्चित ईश्वर लाल ज्वेलर्स सोना लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी सुरेश राय उर्फ नायडू यादव को पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गायारि ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए स्पष्ट कहा कि पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

30लाख रुपये का सोना लूटकर फरार हुए थे अपराधी

पुलिस के अनुसार, 6अगस्त2023की सुबह करीब10:30बजे आदित्यपुर के लाल बिल्डिंग स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधी दुकान से लगभग545ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे,जिसकी कीमत करीब30लाख रुपये आंकी गई थी।

इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या243/2023दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

वैशाली के कंचनपुर से हुई गिरफ्तारी

सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गायारि ने आदित्यपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी का पता लगाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान26वर्षीय सुरेश राय उर्फ नायडू यादव उर्फ सुरेश उर्फ लेदु के रूप में हुई है। वह बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक,आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह पटना,मुंबई और दिल्ली में छिपकर रह रहा था। पिछले चार से पांच महीनों से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कंचनपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी चार आरोपी जा चुके हैं जेल

इस लूटकांड में पुलिस पहले ही रूपेश झा उर्फ गोलू झा,अनुज कुमार झा,आशीष कुमार सिंह और पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार,पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद किया गया था।

सुरेश राय की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस पुराने मामले की जांच में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में अवैध शराब,मारपीट,रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ के दौरान उसने ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

SPका सख्त संदेश: पुराने मामलों के फरार आरोपी भी नहीं बचेंगे

एसपी मनोज स्वर्गायारि ने कहा कि जिले में लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने मामलों में वांछित अपराधियों को भी बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस प्रत्येक मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

विशेष टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक असलम अंसारी,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार और आरक्षी दीपक कुमार दास शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

सरायकेला से विजय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें