Live

ईश्वर का अनोखा वरदान

गुमला सदर अस्पताल में महिला ने 3 बच्चे को दिया जन्म, जच्चा समेत तीनों नवजात स्वस्थ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां कामडारा थाना क्षेत्र के पांडूलोया गांव की महिला ने सदर अस्पताल में 3 बच्चे को जन्म दिया. चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन के बाद तीनों नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं.


बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल गुमला में कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडूलोया गांव के रहनेवाले गोविंद गोप की पत्नी प्रीति कुमारी ने तीन स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. इसमें दो लड़की और एक लड़का है. डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया.


बता दें कि महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा तब परिजन तत्काल उसे उप स्वास्थ्य केंद्र कोनबीर लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उसे तुरत गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर तीनों बच्चों को बाहर निकला. वहीं तीनों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं. गोविंद ने बताया वह खेती-बाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है. उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. लेकिन तीनों बच्चों को देखकर वह बहुत खुश है और किसी तरह उसका पालन पोषण करने की बात कही.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें