Live

INTERNET का आनंद लेने गए थे UP

वापसी के दौरान गंगा में डूबे 5 दोस्त..मची सनसनी,

A
Arun Chourasiaलेखक

Buxer:-बड़ी खबर बिहार की बक्सर से आ रही है ..अग्निपथ योजना के विरोध के बाद बिहार सरकार द्वारा इंटरनेट बंद किए जाने के बाद यहां के कोइरपुरवा मोहल्ले के 5 युवक गंगा पार कर इंटरनेट का आनंद लेने सीमावर्ती यूपी के गांव में गए थे और रास्ते में वापसी के दौरान ये गंगा में नहाने लगे और फिर डूब गए.

5 युवकों के गंगा में डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया.स्थानीय मल्लाहों ने काफी मशक्कत के बाद चार युवाओं को बचाने में सफल रही है जबकि एक युवा की खोजबीन अभी भी हो रही है.

युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बक्सर के कोइपुरवा में हड़कंप मच गया..परिजनों को रो-रेकर बुरा हाल है.परिजन औरो गोताखोर मिलकर अभी भी डूबे युवक की तलाश में लगे हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें