Live

Bihar News

यूनिवर्सिटी में अब नहीं होगी इंटर की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने संकल्प-पत्र किया जारी, सभी विश्वविद्यालयों को लिखी चिट्ठी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि अब बिहार के विश्वविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है कि सभी इंटरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई होगी।


बिहार की यूनिवर्सिटी में अब नहीं होगी इंटर की पढ़ाई

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने संकल्प-पत्र जारी कर दिया है और उच्च शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी को चिट्ठी लिखकर फैसले से अवगत करा दिया है। इसके साथ ही दो दिनों के अंदर इंटर स्तरीय कॉलेजों की सूची भी मांगी है।


गौरतलब है कि अभी केवल पटना यूनिवर्सिटी में इंटर की पढ़ाई नहीं होती है। शेष विश्वविद्यालयों में इंटर के साथ-साथ स्नातक की पढ़ाई होती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें