अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मैथिली सिनेमा
भारतीय पैनोरमा में दिखेगा लोटस ब्लूम्स
PATNA ; बिहार की एकमात्र संवैधानिक भाषा मैथिली को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस साल 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मैथिली सिनेमा का भी सिलेक्शन किया गया है। भारत में आयोजित होने वाली भारतीय पैनोरमा के लिए प्रतीक शर्मा द्वारा निर्देशित लोटस ब्लूम्स नामक मैथिली सिनेमा का चयन किया गया है। बताया जाता है कि इस महोत्सव के दौरान 25 फीचर फिल्में और 20 नन फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्मों का सिलेक्शन आयोजन समिति की ओर से बनाई गई कमेटी किस सदस्य द्वारा की गई है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि कौन-कौन सी फिल्मों का चयन किया गया है।
भारतीय पैनोरमा 2022 में चयनित 25 फीचर फिल्मों की सूची इस प्रकार है:क्र.सं. फिल्म का नाम भाषा निर्देशक
1.महानंदा बंगाली अरिंदम सिल
2.थ्री ऑफ अस हिंदी अविनाश अरुण धवारे
3.द स्टोरीटेलर हिंदी अनंत नारायण महादेवन
4. मेजर हिंदी शशि किरण टिक्का
5.सिया हिंदी मनीष मूंदड़ा
6.ढाबरी कुरुवी इरुला प्रियनंदनन
7.हदीनेलेंटु कन्नड़ पृथ्वी कोनानुर
8.नानू कुसुमा कन्नड़ कृष्ण गौड़ा
9.लोटस ब्लूम्स मैथिली प्रतीक शर्मा
10.अरियिप्पु मलयालम महेश नारायणन
11.सऊदी वेल्लाक्का सीसी.225/2009 मलयालम थारुन मूर्ति
12. फ्रेम मराठी विक्रम पटवर्धन
13. शेर शिवराज मराठी दिगपाल लांजेकर
14.एकदा काय झाल मराठी डॉ. सलिल श्रीनिवास कुलकर्णी
15. प्रतिक्षा उड़िया अनुपम पटनायक
16. कुरेंगू पेडल तमिल कमलाकन्नन एस.
17. किडा तमिल आर.ए. वेंकट
18. जय भीम तमिल टी. जे. ज्ञानवेल
19. सिनेमाबंदी तेलुगु कंड्रेगुला प्रवीण
20.खुदीराम बोस तेलुगु विद्यासागर राजू मुख्यधारा का सिनेमा खंड
21.द कश्मीर फाइल्स हिंदी विवेक रंजन अग्निहोत्री
22.आरआरआर (रौद्रम रणम रुधिरम) तेलुगु एसएस राजामौली
23.टॉनिक बंगाली अविजित सेन
24.अखंडा तेलुगु बोयापति श्रीनिवास राव
25. धर्मवीर... मुक्काम पोस्ट ठाणे मराठी प्रवीण विट्ठल तर्डे
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।