Live

भारतीय नोट पर लगे लालू—कर्पूरी ठाकूर की तस्वीर

RJD नेता अरुण कुमार ने उठाई मांग

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोट पर भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर छापने की मांग की थी। अब उनके इस बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। अब राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। राजद नेता ने मांग करते हुए कहा है कि भारतीय करेंसी अर्थात नोट पर लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि एक ओर गांधी जी की तस्वीर लगी रहे तो दूसरी ओर लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिए।

इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अरुण कुमार का दावा है कि जब रेलवे घाटे में जा रही थी तो बतौर रेल मंत्री लालू यादव ने अच्छा काम किया था और रेलवे को मुनाफा दिलाया था। अगर भारतीय नोट पर उनकी तस्वीर छपती है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर छापी जानी चाहिए। केजरीवाल का कहना था कि मां लक्ष्मी धन की देवी है और गणेश विघ्नहर्ता हैं। इसलिए दोनों को भी भारतीय नोट पर स्थान मिलना चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें