भारतीय सेना
सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी का बडा फैसला...आ रहा “अग्निपथ” योजना...सेना में 4 वर्षों के लिए होगी भर्ती...
पटना। भारतीय सेना को और सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मंगलवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी की बैठक ह ई। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेनाओ को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए आज सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हम अग्निपथ नामक एक योजना ला रहे हैं जो हमारी सेना में परिवर्तनकारी बदलाव कर उन्हें पूरी तरह से आधुनिक और सुसज्जित बनाएगी।
राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना से रोजगार का अवसर बढ़ेगा। अग्निवीर सेवा के दौरान अर्जित कौशल एवं अनुभव से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होगा। इससे अर्थव्यवस्था को भी उच्च कुशल कार्यबल की उपलब्धता होगी जो उत्पादकता लाभ और सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में सहायक होगा।इस योजना को अग्निपथ स्कीम का नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार साल केलिए सेना में शामिल हो सकते है। इस योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं (अग्निवीर) को सेना में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, चार साल के बाद ज्यादातर जवानों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि अग्निवीरों के लिए एक अच्छा पैकेज, 4 साल की सेवा के बाद exit पर सेवा निधि पैकेज एवं एक liberal 'Death and disability package' की भी व्यवस्था की गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।