स्वतंत्रता दिवस समारोह-सुरक्षा के मद्देनजर
1 से 15 अगस्त तक पटना के गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
पटना। 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक तैयारियां शुरु हो गयी है। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होता है। इसे लेकर जिला प3शासन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान को लेकर आदेश जारी किये हैं।
1.15 अगस्त को 9 बजे पूर्वाहन में गाँधी मैदान, पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 का आयोजन किया जाना है। राज्य स्तर पर यह समारोह गाँधी मैदान, पटना में मनाया जाता है। उक्त समारोह की तैयारी हेतु गाँधी मैदान, पटना में परेड का पूर्वाभ्यास 1 अगस्त से होना है एवं अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 9:00 बजे होगा।
2. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 के मद्देनजर गाँधी मैदान, पटना में 01अगस्त से 13 अगस्त तक आम लोगों के लिये प्रवेश निषेध रहेगा। 13 अगस्त से गाँधी मैदान, पटना को सैनिटाइज किया जायेगा, जिसके कारण दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक गाँधी मैदान, पटना में सुबह की सैर करने वाले एवं अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
3. 15 अगस्त को गाँधी मैदान, पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2022 का आयोजन किये जाने हेतु गाँधी मैदान, पटना को आमजनों के लिए 1 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रवेश पूरी तरह से (सभी गतिविधियों सहित) बंद किया जाता है, परन्तु स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 के आयोजन की पूर्व तैयारियाँ किये जाने हेतु गाँधी मैदान, पटना खुला रहेगा।
श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने कहा कि यह आदेश दिनांक 01.08.2022 से 15.08.2022 तक के लिए प्रभावी रहेगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।