Live

IND vs WI 2nd T-20

रांची में भारत और वेस्टइंडिज के बीच दूसरा T-20 क्रिकेट मैच आज, JSCA स्टेडियम में होगा मुकाबला

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मैच अब से कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे शुरु होगा.

टी-20 सीरीज में भारत ने पहला मैच जीत कर 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 32 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच जीते. अय्यर ने 43 गेंदों में कुल 102 रनों की शानदार पारी खेली. भारत यहां अपनी बढ़त को 2-0 करने की कोशिश करेगा तो वहीं वेस्टइंडीज कीटीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी.

क्रिकेट के जानकारों के अनुसार रांची के जेएससीए मैदान के पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसकी वजह से पहले बैटिंग करने उतरने वाले टीम के खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर करने में चुनौती आ सकती है. वहीं दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा हैं. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

दोनों टीमों के खिलाड़ी --

भारतीय टीम-संजू सैमसन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मयंक यादव,रवि बिश्नोई,नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज टीम-शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), कामिल पूरन ,शिम्रोन हेटमायर,रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड,रोस्टन चेज,रोमारियो शेफर्ड,मैथ्यू फोर्डे,शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन,शमर जोसेफ,गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें