रउनि सब के प्रणाम करीत ही!
बिहार के औरंगाबाद में मगही भाषा में पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिवादन, खूब बजी तालियां, मोदी-मोदी से लगे नारे
Desk: बिहार (Bihar) दौरे पर आए पीएम मोदी (PM Modi) ने औरंगाबाद (Aurangabad) की जनसभा में मगही भाषा से अपने संबोधन की शुरूआत की. पीएम मोदी ने कहा कि ‘’विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, उम्गेश्वरी माता और देव कुंड के इ पवित्र भूमि के हम नमन करीत ही! रउनि सब के प्रणाम करीत ही! भगवान भास्कर के कृपा रउआ सब पर बनल रहे!‘’
PMनरेंद्र मोदी नेआगे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं,मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह(Anugarah Narayan Singh) की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है। इस दौरानPMने कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महागठबंधन के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं. यह सब आप लोगों के विश्वास का नतीजा है. इसलिए मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देने आया हूं. उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास का उत्सव मना रहा है इसलिए आप सभी लोग अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट (Mobile Flash Light) को जलाइए और विकास का उत्सव मनाइए.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।