Live

BREAKING

शिक्षा विभाग की अहम बैठक स्थगित, अब इस दिन होगी बड़ी मीटिंग, राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव अब भी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि शिक्षा विभाग की होने वाली मीटिंग स्थगित हो गयी है। अब ये बैठक 15 मार्च को दोपहर 3 बजे से होगी। दरअसल, शिक्षा विभाग की होने वाली इस अहम बैठक में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे।

शिक्षा विभाग की अहम बैठक स्थगित

बिहार के यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रकों के नहीं आने के बाद शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है कि अब ये अहम बैठक 15 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। हालांकि, राजभवन ने पत्र जारी करते हुए बैठक में शामिल होने पर रोक लगा दी थी। राजभवन की तरफ से जारी पत्र में सभी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुल सचिव को बिना राजभवन की अनुमति के शहर छोड़ने की इजाजत नहीं थी।

राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव अब भी जारी

गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक की बैठक बुलाई थी। राज भवन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कुलपति और कुलसचिव परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल नहीं हुए थे। सिर्फ तीन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिसके साथ विभाग के अधिकारियों ने बैठक की।

नाम मात्र के लिए हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों और कुल सचिव पर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी थी और उनके वित्तीय अधिकार फ्रीज कर लिए गए थे। बाद में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के वित्तीय अधिकार को फ्रीज करने के आदेश को स्थगित कर दिया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें