Live

इमोशनल अत्याचार कर रहे हैं नीतीश

गोली मरवाने के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने लगाए आरोप

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इमोशनल अत्याचार कर रहें हैं..ये आरोप बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगाया है।मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के उपचुनाव में संभावित हार की वजह से नीतीश कुमार इस तरह की बातें कर रहें हैं।लोकतंत्र में अलग-अलग विचार धारा के नेता एक दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं पर किसी के बारें मे यह कहना कि हमें गोली मरवा सकते हैं...नीतीश कुमार का हताशा में दिया हुआ हैरान करने वाला बयान है।वे बिहार की जनता के जरूरत के मुद्दे पर बोलने के बजाय इतिहास की बाते कर रहें हैं।

गौरतलब है कि तेजस्वी के पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार के विसर्जन करने की बाते कही थी जिस पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा थआ कि लालू अगर चाहे तो उन्हें गोली भी मरवा सकतें हैं।नीतीश के इस बयान के बाद लालू यादव ने भी सफाई दी थी और फिर आज तेजस्वी यादव भी इस मुद्दे पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी है।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि लालूजी की सभा ऐतिहासिक रही है पर इस उपचुनाव को लेकर बड़ी साजिश हो रही है।कई अधिकारी चुनाव में गड़बड़ी करवा सकते हैं और चुनाव को स्लो करवा सकतें हैं।हमारी नजर उनके सभी अधिकारी,मंत्री और सीएम पर है.....हमारे पास सभी की रिकार्डिग भी है। बिरौल डीएसपी दिलीप कुमार झा का नाम लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे 3 साल से वहां जमे हुए हैं।उनकी शिकायत पर डीएसपी का तबादला बगहा किया गया था पर बाद में सरकार ने फिर से उन्हें बिरौल में डेपुटेशन कर दिया है।वे पुलिस अधिकारी के बजाय जदयू कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहें हैं।तेजस्वी ने दोनो सीटों पर अर्धसैनिक बलों के तैनाती की मांग की है। इस मामले को लेकर दिल्ली और पटना में निर्वाचन आयोग से मिलकर शिकायत की जाएगी।

वहीं तेजस्वी के बयान पर जेडीयू के नेता नीरज कुमार और निखिल मंडल ने पलटवार किया है।नीरज ने कहा कि लगता है तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें