Live

गरीब बच्चों का IIT का सपना होगा पूरा

बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने उठाया बीड़ा, अवसर ट्रस्ट के छात्रों ने लहराया परचम

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार में गरीब मेधावी बच्चों का IIT जाने का सपना पूरा हो रहा है। बिहार में अवसर कोचिंग के तहत गरीब छात्र और छात्राओं को आईआईटी में उड़ान भरने का बीड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने उठाया है।

पटना में अवसर ट्रस्ट रजिस्टर छात्रों के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है, जो बच्चे आगे पढ़ना चाहते हैं लेकिन गरीबी के कारण IIT और NIT जैसी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते हैं, उनको अवसर मौका देता है। इस बार अवसर ट्रस्ट के बच्चों ने जेई एडवांस परीक्षा में अपना परचम लहराया है।

13 में से 8 छात्रों ने जबरदस्त सफलता पायी है, जिसमें पटना के खुसरूपुर के रहने वाले आदित्य रंजन को ऑल इंडिया रैंक 128 मिला है जबकि दरभंगा के रहने वाले शुभम कृष्ण ने ऑल इंडिया रैंक 254 प्राप्त किया है। अवसर कोचिंग के तहत जेई एडवांस्ड में सफलता पाने वाले छात्र विशाखा कुमारी, आर्यन कुमार, अभय कुमार, शिवम कुमार, शिवांश कुमार, कुणाल शर्मा शामिल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें