बनेगी बात!
दावत-ए-इफ्तार के बहाने RJD चिराग पासवान और मुकेश सहनी को साधने में जुटी..
PATNA:- रमजान के मौके पर दावत-ए इफ्तार के बहाने RJD चराग पासवान और मुकेश सहनी से नजदीकियां बढाने की जगुत में हैं।22 अप्रैल को राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में रोजेदारों और आरजेडी नेताओं के साथ ही चिराग पासवान और मुकेश सहनी को भी आमंत्रण भेजा गया है।
राबड़ी आवास पर चल रही तैयारी को लेकर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री और पार्टी के नेता श्याम रजक ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार लोगों से गले मिलने और भाईचारा बढाने का नाम है..इस इफ्तार में चिराग पासवान और वीआईपी के मुकेश सहनी को भी निमंत्रण भेजा गया है.पार्टी के विधायक.विधान पार्षद समेत पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल होगें.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।