बिहार के सरकारी अस्पताल
ICU को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में मिले 90 वेंटिलेटर...क्षमता बढ़ने के साथ मरीजों का बेहतर इलाज भी..
पटना। बिहार के चार मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों के साथ ही पांच जिला अस्पतालों के आईसीयू (गहन चिकित्सा देखभाल इकाई) को शीघ्र नई तकनीक से बनी वेंटिलेटर से लैस किया जाएगा। इस 90 वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों व जिला अस्पतालों में आईसीयू की क्षमता बढ़ाने से मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे जहां उचित इलाज मिल पाएगा, वहीं अन्य बीमारियों में भी मदद मिल पाएगी।
मंगल पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि हर प्रकार के रोगियों के उचित इलाज में अधीक्षक एवं सिविल सर्जन इन वेंटिलेटर्स का पूर्ण रुप से इस्तेमाल करेंगे। डीएमसीएच को 25 ,आईजीआईएमएस को 16, एएनएमसीएच गया को 13, जीएमसी पूर्णियां को 10 एवं आईजीआईसी को 5 वेंटिलेटर आवंटित किए गये हैं। दूसरी ओर जिला अस्पताल बांका और लखीसराय में 3-3, नालंदा 5, समस्तीपुर 5, सारण 5 वेंटिलेटर आवंटित किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग राज्य में बेहतर सेवाओं के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।