Live

BSEB के अध्यक्ष बने रहेंगे आनंद किशोर

IAS आनंद किशोर को मिला 3 साल का एक्सटेंशन, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कार्यकाल बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर अभी-अभी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। नये नोटिफिकेशन के अनुसार अगले 3 साल के लिए आनंद किशोर के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। 25 सितंबर 2023 से नई अधिसूचना प्रभावी होगा।


पिछले 6 साल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद को आनंद किशोर संभाल रहे हैं। इनके कार्यकाल में बोर्ड को एक नई पहचान मिली है। हालांकि कुछ विवाद भी रहे, जिसको जल्द ही बोर्ड ने सुलक्षा लिया। इनका कार्यकाल इसी सितंबर माह में खत्म होने वाला था। ऐसे में एक बार फिर सरकार ने आनंद किशोर पर विश्वास जताते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया है।




इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें