Hindi News / गयाजी में नेताओं ने केक काटकर मनाई खुशियां,एक दूसरे को दी बधाई

'हम' पार्टी का 11वां स्थापना दिवस : गयाजी में नेताओं ने केक काटकर मनाई खुशियां,एक दूसरे को दी बधाई

Edited By:  |
hum party ka 1wan sthapna diwas

गयाजी: शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित प्रधान कार्यालय में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया. जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर नेताओं नेकेक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और स्थापना दिवस की बधाईयां दी.

मौके पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि आज पार्टी का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया जा रहा है. यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है.तमाम कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठा हुए हैं.पार्टी एकजुट हो और पार्टी का लगातार विस्तार हो,यही आज के दिन हमलोग संदेश देना चाहते हैं. पार्टी कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नीट छात्रों द्वारा लगातार देश में प्रदर्शन किया जा रहा है.छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखनी चाहिए. हिंसा का रास्ता कहीं से भी सही नहीं है.पार्टी छात्रों की मांग के साथ खड़ी है.