Live

Bihar News

बीजेपी का झंडा लगे कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पुलिस के उड़े होश, शराब तस्करों में मची खलबली

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। बावजूद इसके शराब कारोबारी शराब का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे है। वहीं, दूसरी तरफ मुज़फ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार इन शराब कारोबारियों के मंसूबों को ध्वस्त करने में लगी है। इसी क्रम में एक बार फिर मुज़फ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर रेलवे फाटक के पास एक लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसके होश उड़ गए।

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

दरअसल, बीजेपी का झंडा लगे इस लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया, जिसके बाद पुलिस ने उस लग्जरी वाहन को जब्त कर अपने साथ थाने ले आयी। बता दें कि बीते सात दिनों के अंदर कांटी थाना पुलिस ने पांच लग्जरी वाहन से लाखों रुपये मूल्य के विदेशी शराब बरामद किए हैं। साथ ही कई शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एक बार फिर कांटी थाना पुलिस ने एक लग्जरी कार से लाखों रुपये मूल्य के विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें