Live

Bihar News

सीतामढ़ी में भीषण डकैती, 10-12 की संख्या में डकैतों ने जमकर की लूटपाट, गृहस्वामी को मारी गोली

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरिया गांव में बीती देर रात डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 10-12 की संख्या में पहुंचे हथियारों से लैस डकैतों ने जमकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी उमेश सिंह के पुत्र अभय सिंह उर्फ बुलेट को गोली मारकर चलते बने।

अभय सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हैं। लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती सामान के लूट की आशंका बतायी जा रही है। एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि सूचना मिलते ही सहियारा थाना प्रभारी के साथ वे खुद भी घटना स्थल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए हैं। बहुत जल्द अपराधिओं को पकड़ लिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें