Hindi News / शिक्षिका समेत 3 की मौत

खगड़िया में भीषण सड़क हादसा : शिक्षिका समेत 3 की मौत

Edited By:  |
Horrific Road Accident in Khagaria 3 Dead, Including a Teacher

खगड़िया- पसराहा थाना क्षेत्र स्थित पथबंधु पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के दौरान ओवरटेक की कोशिश ने तीन लोगों की जान ले ली है। हादसे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के विषय में बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक भी ट्रक से टकरा गई।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार सरकारी स्कूल की शिक्षिका रूबी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कॉर्पियो चालक की भी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल है, जिसका इलाज जारी है। मृतका रूबी कुमारी परबत्ता प्रखंड के खीरा डीह गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।

खगडिया से स्वतंत्र कुमार की रिपोर्ट