होलिका दहन
झुमरी तिलैया स्थित भक्त प्रह्लाद चौक पर हर्षोल्लास से मना होलिका दहन, विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
कोडरमा : होलिका दहन के साथ ही कोडरमा में रंगों के त्योहार होली की धूम शुरू हो गई है. आज अहले सुबह तकरीबन 4:45 पर होलिका दहन किया गया. कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित भक्त प्रह्लाद चौक पर होलिका दहन से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. होलिका दहन के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भक्त प्रह्लाद चौक पर जमा थी.
आपको बता दें कि होलिका दहन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया. अहले सुबह होने के बावजूद होलिका दहन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और होलीयाना गीत पर थिरकते भी नजर आए. होलिका दहन को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी मुस्तैद दिखी. मौके पर डॉ. नीरा यादव ने कहा कि होलिका दहन हमारी परंपरा है. इस परंपरा को निभाने के लिए कोडरमा में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसीलिए लकड़ी का कम इस्तेमाल कर गोबर से बने उपले और गौ कास्ट का इस होलिका दहन में इस्तेमाल किया गया है .
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।