मौत का खुलासा
होली के दौरान भागलपुर में हुए 4 मौत मामले में बड़ा खुलासा...पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhagalpur:-होली के दौरान भागलपुर के साहेबगंज में हुई चार लोगों की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी बाबूराम ने कहा कि अस्पताल में इलाजरत अरविंद यादव के बयान के आधार पर पुलिस को कई इनपुट्स मिले थे जिसके आधार पर ललमटिया थाना क्षेत्र से सागर चौधरी व सचिन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.घायल अरविंद ने पुलिस को बताया है कि साहेबगंज के श्याम चौधरी के बेटे सागर चौधरी व सचिन चौधरी मिथुन कुमार के साथ होली के दिन शराब खरीद कर लाये थे।इन दोनों के साथ अभिषेक कुमार भी आ गया तथा इन्होंने मिलकर शराब पी थी.पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही होने पर विसरा preserve किया गया है।इसकी जांच के बाद मौत री सही वजह का पता चल पाएगा
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।