Live

हिनू चौक के पास जमकर बवाल

ऑटो से मामूली धक्के के बाद महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को जमकर मारा, बीच सड़क पर मची अफरा तफरी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: बड़ी खबर रांची से जहां डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक से पहले ऑटो चालक द्वारा मामूली टक्कर के बाद एक महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को जमकर मारा.

दरअसल महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से आ रही थी तभी एक ऑटो चालक ने उसे हल्की टक्कर मार दी जिससे महिला गिर गई उसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक के साथ जमकर लप्पड़ थप्पड़ की. ऑटो चालक को इतना ज़्यादा पिटाई कर दी कि ऑटो चालक के मुँह से खून आने लगा. महिला पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुकी उसने धक्का देकर ऑटो चालक को ऑटो से ज़मीन पर गिरा दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करके चालक को महिला पुलिसकर्मी के चंगुल से बाहर निकाल पाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें