Live

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर

आज होगा चुनावी डेट का ऐलान

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आज दोपहर 3:00 बजे के बाद इलेक्शन कमिशन की ओर से प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही चुनावी डेट का ऐलान किया जाएगा। दूसरी ओर यह भी दावा किया जा रहा है कि इसी महीने की 20 तारीख के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

बताते चलें कि 8 जनवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। छोटा राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट है। इनमें से 20 सीटें आरक्षण आर्थात आरक्षित हैं। 17 सीटें एससी अनुसूचित जाति के लिए और तीन सीटें एसटी अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है।

वर्तमान में वहां पर भाजपा की बहुमत वाली सरकार है इसके अनुसार 44 सीट भाजपा के पास है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के पास 21 सीट है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस बार का विधानसभा बहुत ही रोमांचक होने वाला है। साल 2021 में हुए 3 सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी बुरी तरह से सभी सीटों पर हार गई थी। देखना दिलचस्प होगा कि महंगाई और बेरोजगार मुद्दों के बीच भाजपा वाले किस तरह से सत्ता से वापसी करती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें