HIGH ALERT
बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन ने लोगों से की ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील
जमशेदपुर:जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगातार रिमझिम बारिश हो रही है. हालांकि बारिश रुक रुक कर हो रही है. लेकिन बारिश के कारण जमशेदपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. लगातार बारिश के कारण खरकाई का1फाटक खोल दिया गया है जिससे खरकाई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह सकती है. उधर खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नीचले स्थान छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है.
हालांकि इसकी जिम्मेवारी जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया मानगो नगर निगम और आदित्यपुर नगर निगम को दिया गया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी हो तो इनके कर्मचारी और अधिकारी आपदा से निपट सके. वहीं खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।