Live

हेरोइन के साथ 5 नाबालिग तस्कर अरेस्ट

औरंगाबाद में धड़ल्ले से नशे का कारोबार, सासाराम से हो रही थी सप्लाई

A
ASHISH KUMARलेखक

औरंगाबाद : नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में जुटी औरंगाबाद पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्हें बेहद नशीले पदार्थ हीरोइन बेचने वाले गिरोह का सुराग मिला और 5 नाबालिग तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 31.230 ग्राम हीरोइन बरामद किया है।

जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विधि विरुद्ध किशोरों के द्वारा हीरोइन का कारोबार किया जा रहा है।सूचना पर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और शुक्रवार को उन्हें डेहरी मोड़ से धर दबोचा गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विधि विरुद्ध किशोर इस नशीले पदार्थ को सासाराम से खरीदकर औरंगाबाद लाकर बेचा करते थे।उनके पास से हीरोइन के साथ साथ दो बाइक और पांच मोबाइल भी जप्त किए गए हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें