Live

हेमंत सोरेन बने झारखण्ड के 14वें मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की दिलायी शपथ, राहुल गांधी समेत I.N.D.I.A गठबंधन के बड़े नेता हुए शामिल

P
Prasoon Pandeyलेखक

Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ले लिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस समारोह में ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन के प्रमुख नेता और कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अखिलेश यादव, उदयनिधि स्टालिन, तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन और मां भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं।

गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें