Live

Weather Alert

इन 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार के चार जिलों में मूसलाधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा का प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में मेघ-गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : नवादा में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, एक शख्स बुरी तरह झुलसा

27 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की बारिश होने से मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी।

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें