Live

Weather Alert

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन तक होगी मूसलाधार बरसात, वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन बिहार में झमाझम बारिश होगी और मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

बिहार के 19 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार की राजधानी पटना समेत 19 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने की मनाही की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र की स्थिति बन रही है। इसके कारण मानसून का कुछ सिस्टम मजबूत हुआ है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज पटना, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश

विदित है कि बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां 112.8 मिमी बारिश हुई है। आपको बता दें कि बिहार में अब तक 26% कम बारिश देखने को मिली है। 6 सितंबर तक 820.9 मिमी. बारिश होनी चाहिए थी, सिर्फ 613.9 मिमी. ही हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें