Live

Weather Alert

बिहार के इन 10 जिलों में आज होगी भारी बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, ठनका की भी चेतावनी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को बिहार के 10 जिलों में बारिश के साथ ठनका की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि बिहार के कई इलाकों में अब तक औसत से भी कम बारिश हुई है।

पटना में अबतक औसत से 40 फीसदी कम बारिश देखने को मिली है। राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन के वक्त काफी कड़ी धूप निकली है। हालांकि, यहां भी शाम के वक्त हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें