WEATHER ALERT
झारखंड में गर्मी का पिछला 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा !
न्यूज़ डेस्क/रांची: झारखंड गर्मी से जल रहा है . राज्य में गर्मी का पिछला 40 साल का रिकॉर्ड टूटने के करीब है . चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. राज्य के कुछ क्षेत्रों में तूफान की वजह से तापमान में कमी आई थी लेकिन पिछले 24 घंटे में सभी जिले का पारा 3 से 8 डिग्री बढ़ गया है . सबसे खराब स्थिति पलामू प्रमंडल की है. मंगलवार को डालटनगंज का पारा 47.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो पिछले 46 वर्षों में सबसे अधिकतम तापमान है. इससे पहले 1978 को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ था. राज्य के 15 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. रांची का तापमान भी 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गर्मी की वजह से कई जलाशय सूख रहे हैं जिससे लोगो को काफी समस्या हो रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।