Bihar
पटना हाईकोर्ट में BPSC 70वीं परीक्षा रद्द करने की याचिका पर टली सुनवाई
PATNA : पटना हाईकोर्ट में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पप्पू कुमार व अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर समयभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पायी। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल इन मामलों पर सुनवाई कर रहे हैं। इन मामलों पर अब कल सुनवाई होने की संभावना है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 16 जनवरी 2025 को जस्टिस अरविन्द सिंह चंदेल ने इन्हीं मुद्दों पर पप्पू कुमार और अन्य द्वारा याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने 30 जनवरी 2025 तक राज्य सरकार और BPSC को जवाब देने का निर्देश दिया।
साथ ही ये भी स्पष्ट किया था कि इस रिट याचिका के परिणाम पर ही बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट निर्भर करेगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।