Live

निजी स्कूल से भी बेहतर है ये सरकारी स्कूल

कैमूर के एक स्कूल का हेडमास्टर राष्टीय शिक्षक सम्मान के लिये चयनित

V
vivek pandeyलेखक

कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी के प्रभारी हेडमास्टर सिकेन्द्र कुमार सुमन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है.जिन्हें दिल्ली में 5 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. राष्टीय शिक्षक सम्मान 2024 के लिए जारी की गई सूचि में बिहार के 6 शिक्षक शामिल हैं.जिसमे कैमूर जिला के सिकेन्द्र कुमार सुमन का भी नाम शामिल है.इससे कैमूर जिले के साथ-साथ बिहार का नाम रौशन किये है.इससे लोगों में काफी खुशी है.

सिकेन्द्र कुमार सुमन तरहनी विद्यालय में कई वर्ष से प्रभारी हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है.ऐसे में विद्यालय में ऑन लाइन परीक्षा के साथ-साथ निजी विद्यालय के तौर पर कई तरह का व्यवस्था किये है.जिसमे क्लास में समय होने पर ऑटोमेटिक घण्टी की व्यवस्था तो 5 क्लास के सभी बच्चों का अपना ईमेल आईडी है जो ईमेल भेज सकते है.इसके साथ कई तरह के छात्रों के लिए की गई व्यवस्था को लेकर पहली बार राष्टीय शिक्षक सम्मान के लिए आवेदन किया. उनका विद्यालय के प्रति समर्पण भाव से स्कूल और बच्चों के प्रति लगाव से सिकेन्द्र को राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार के लिए चयन किया गया है.

राष्टीय शिक्षक सम्मान पुरष्कार पाने वाले कुदरा के तरहनी विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर सिकेन्द्र कुमार जिले के तीसरे शिक्षक होंगे.राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए इसके पहले रामगढ़ प्रखंड से 2021 में मिडिल स्कूल डहरक के हेड मास्टर हरदास शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.इसके बाद 2023 में रामगढ़ प्रखंड के ही आदर्श बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह को राष्टीय पुरस्कार मिला है. इसके बाद अब जिले से तीसरे शिक्षक के रूप में सिकेन्द्र कुमार का चयन किया गया है। इससे कुदरा प्रखंड शिक्षकों के साथ-साथ पूरे जिले के शिक्षकों में काफी खुशी देखी जा रही है.

कुदरा प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी में कुल 52 छात्र का नामांकन है.ऐसे में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने को लेकर विद्यालय में हेडमास्टर के साथ शिक्षकों ने काफी प्रयास किया है. इस विद्यालय में हेडमास्टर सहित तीन शिक्षक कार्यरत हैं.यहां बच्चे निजी विद्यालय के तरह टाई और बेल्ट लगा कर पढ़ने आते हैं.सबसे अहम बात है की यहां के बच्चे मोबाइल पर ऑन लाइन परीक्षा देतें है.5 क्लास के सभी बच्चों का अपना ईमेल आईडी है.ऐसे में विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर के विद्यालय के प्रति लगन से आज राष्टीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन किये गए है.इस संबंध में पुरस्कार के लिए चयनित न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी के प्रभारी हेडमास्टर सिकेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि पहली बार में ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नाम चयन होने के बाद काफी खुशी हो रहा है इस पुरष्कार के लिए हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक का भी योगदान है जो हमारे साथ मिलकर अपने पैसे से पढ़ाई के लिए व्यवस्था किये है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें