BREAKING NEWS
हजारीबाग में JMM जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उरीमारी से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। घटना आज जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल निरंजन महतो को किन परिस्थितियों में गोली लगी,यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही पुलिस
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं,ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
मौत की वजह का इंतजार
घटना के बाद इलाके में हलचल का माहौल है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
हजारीबाग से पप्पु ठाकुर की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।