Live

हजारीबाग में JMM का 46 वां स्थापना दिवस

CM हेमंत सोरेन ने झामुमो की नींव रखने वाले को किया याद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: झामुमो के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनशुक्रवार को हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान पहुंचे. इस मौके पर कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया गया. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नींव को रखने वाले लोगों को याद किया गया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि झारखंड आंदोलन से जन्मी यह पार्टी की आज झारखंड में सरकार है. यह पार्टी सिर्फ झारखंड के विकास के लिए सोचती है. हम निरंतर विकास करने को आतुर हैं एवं झारखंड विभिन्न दिशाओं में अग्रसर है. झारखंड का नाम देश ही नहीं विदेश में भी है. आज 4 अप्रैल को हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री के साथ-साथ जेएमएम के कई बड़े नेता की उपस्थित हुए.

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के बारे में बताया कि कोरोना के समय में कार्य करते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो एवं मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को भी कोरोना ने अपने साथ ले लिया. एक बार हमने मंत्री जगन्नाथ महतो को मौत के मुंह से बाहर निकला भी था लेकिन उन्होंने और अस्वस्थ रहते हुए भी लोगों की सेवा में लगे रहे. जिस कारण कोरोना उन्हें अपने साथ ले गई. हम उन मंत्रियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए अपने प्राण की परवाह नहीं की. इसी तरह हमारे सभी मंत्री और हमारे पूरे जेएमएम की सरकार क्षेत्र की जनता के लिए लगी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें