Live

हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना

कमरे में कोयला जला कर सो रहे 4 लोगों की दम घुटने से मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : इस वक्त की बड़ी खबर हज़ारीबाग़ से जहां कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी वार्ड नं 33 में कमरे में कोयला जला कर सो रहे 4 व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं घटना में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गये एवं कटकमदाग पुलिस को घटना की सूचना दी.


बताया जा रहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बुधवार रात को रॉयल हेल्थ इंडिया नामक कंपनी के लिए नेटवर्किंग की पढ़ाई करनेवाले विद्यार्थियों ने गर्मी के स्रोत के रूप में अपने कमरे में कोयला जलाकर कड़कड़ाती ठंड से लड़ने का फैसला किया. और सो गए. गहरी नींद में होने के कारण किसी को पता नहीं चला. आज सुबह जब बगल में रहने वाले विद्यार्थियों ने इन्हें जगाना चाहा तो किसी प्रकार की हलचल न देख सहपाठियों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो हतप्रभ रह गये. घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले गये एवं कटकमदाग पुलिस को सूचना दी.


दुख की बात है कि कमरे का दरवाज़ा बंद था,जिससे घातक धुएं के कारण चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई. सभी पीड़ित,बिहार के बक्सर के निवासी बताये जा रहे हैं. संभावित खतरों से अनजान होकर,इस पद्धति का उपयोग करके ठंड से बचने की कोशिश कर रहे थे.

कटकमदाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कालेज भेज दी है तथा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है.

वहीं तीन का इलाज आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है घटना में मृतकों एवं घायलों में हुए लोगों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें