Live

हजारीबाग में अपराधी बेखौफ

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर की हत्या,घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास करीब 14 से 15 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सिझुआ गांव के पास पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. लेकिन रास्ते में ही वो दम तोड़ दिये. मृतक शंकर रविदास कुटुमसुकरी गांव के रहनेवाले थे. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही ईचाक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच लूटपाट की मंशा से हत्या की आशंका जता रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें