Live

हवस का पुजारी निकला बैंककर्मी

लोन के क़िस्त के बदले महिला से की भद्दी डिमांड, महकमा शर्मसार

A
ASHISH KUMARलेखक

सुपौल : खबर है सुपौल से जहां एक प्राइवेट बैंक के कर्मी की काली करतूत सामने आने के बाद पूरा महकमा शर्मसार हो गया। बताया जा रहा है कि एक कर्जदार के द्वारा लिए गए कर्ज के क़िस्त का समय पर भुगतान ना करने के पर बैंक कर्मी ने उसे कॉल कर धमकाया। वहीं जब कर्जदार की पत्नी ने कॉल रिसीव किया तो बैंक कर्मी महिला की मीठी आवाज सुन आपे से बाहर हो गया और उससे भद्दी डिमांड करने लगा।


मामला छातापुर थाना क्षेत्र स्थित छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय में कैपिटल ट्रस्ट के नाम से संचालित एक प्राइवेट बैंक का बताया जा रहा है जहां एक महिला के द्वारा समय पर क़िस्त जमा नही करने के एवज में बैंक में कार्यरत एक कर्मी सुमन झा के द्वारा लाभुक महिला से उसके जिस्म की मांग कर दी गई। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बैंककर्मी अन्य लोगों के साथ बकायेदार के घर पहुंचकर महिला को डराने धमकाने लगा।

वहीं अब मामला बढ़ता देख लोन वसूली के लिए आये अन्य कर्मी ने भी स्वीकार किया कि उनके साथी सुमन झा के द्वारा गलत शब्द का प्रयोग किया गया है जो कि निंदनीय है । इसी बीच जब कैपिटल बैंक के शाखा में कार्यरत मैनजर से पूछा गया तो उन्होंने कैमरे से बचते नजर आए और दूसरे रूम में खुद को बंद कर लिया ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें