Live

हत्याकांड का उद्भेदन

पुलिस ने इंद्रजीत महतो पर हमला मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां चांडिल अनुमंडल के नीमड़ीह थाना क्षेत्र में इंद्रजीत महतो नामक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू,मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.

मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते11मार्च की रात नीमडीह थाना क्षेत्र के ओड़िया पुल के पास दो अज्ञात हमलावरों ने हेसालौंग निवासी इंद्रजीत महतो पर चाकू से हत्या के नियत से हमला किया था. इस घटना के बाद घायल इंद्रजीत महतो की पत्नी सुनीता महतो ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था.

नीमड़ीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता द्वारा काफी प्रोफेशनल तरीके से कांड का उद्भेदन किया गया. जिसमें इस बात का पता चला कि आरोपी पत्नी सुनीता महतो ने ही अपने प्रेमी आरोपी सुजीत महतो के साथ मिलकर पति के हत्या की योजना बनायी थी और चाकू से हमला करवाया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हमला में प्रयुक्त चाकू,मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें