Live

हत्या से सनसनी

युवक की हत्या के 2 आरोपियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां सदर थाना क्षेत्र के मुंदो गांव में पिछले 2 दिनों से लापता युवक का गांव के ही कुआं से शव बरामद हुआ है. युवक के सिर के पीछे कुल्हाड़ी से मारने की बात कही जा रही है. युवक को शरीर में रस्सी बांध कर कुआं में फेंका गया था. परिजनों ने उसकी हत्या करने की बात कह रहे हैं. वैसे 2 आरोपी पुलिस के समक्ष सरेंडर कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिछले 16 तारीख को रोहित उरांव रांची जाने की बात बोल कर घर से निकला था. वापस नहीं आने के बाद परिवार वाले खोजबीन में जुट गए थे. रोहित की हत्या करने के बाद 2 आरोपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया तब पुलिस हरकत में आई.

फिलहाल शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें