Live

हत्या से सनसनी

अज्ञात अपराधियों ने आजसू नेता मनोज मुंडा को गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां बरकाकाना ओपी क्षेत्र के ग्राम आमझरिया में अज्ञात अपराधियों ने आजसू नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल मनोज मुंडा को रिम्स रांची ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है.


मिली जानकारी अनुसार कल देर शाम बरकाकाना ओपी क्षेत्र ग्राम आमझरिया लोहाडीह स्थित मुर्गा लड़ाई के बाद जब मनोज मुंडा घर जा रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने जान से मारने की नियत से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. गोलीबारी में मनोज मुंडा को तीन गोलियां लगी. दो गोली सिर पर वहीं एक गोली शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घायल आजसू नेता मनोज मुंडा को रिम्स रांची ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें