Live

हत्या से सनसनी

अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर जान ले ली, पुलिस जुटी जांच में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में बीती देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद लोगों ने उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल लाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट चुकी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक शाहबाज मंडल अपने पार्टनर कोयला व्यवसायी पप्पू मंडल के साथ थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की. फायरिंग में शाहबाज ने पप्पू मंडल को बचाने की कोशिश की. लेकिन शाहबाज को गोली लग गई. घटना के बाद पप्पू मंडल ने घायल शाहबाज को देर रात सेंट्रल हॉस्पिटल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि कोयला कारोबार में गोलीबारी की घटना आम हो गई है. पिछले दिनों बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में पप्पू मंडल के आवास पर अपराधियों ने गोलीबारी की थी और एक सप्ताह के भीतर उनके सहयोगी शाहबाज सिद्दीक़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. ऐसे में विधि व्यवस्था को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं. वैसे पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की धर पकड़ में जुट चुकी है.

वहीं शाहबाज सिद्दीक़ी के भट्ठा मोहल्ला नया बाजार स्थित आवास पर जानेवालों की भीड़ लगी हुई है. मृतक शाहबाज सिद्दीकी की 2-3 साल पहले शादी हुई थी. उसका दो बच्चा भी है. उसके पिता रेलवे के रिटायर्ड कर्मी हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें