Live

हाथियों का आतंक

जंगली हाथी ने खेत में रखवाली कर रहे किसान को कुचल कर ले ली जान, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला:बड़ी खबर गुमला से जहां रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर पंचायत के गोडीटोली में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. वहीं वन विभाग मृतक के परिजन को अंतिम संस्कार के लिए 10 हज़ार रुपये नगद राशि दी.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रामदयाल मंडा बीते शाम खाना खाकर अपनी बारी में खेती की रखवाली करने गया था. तभी हाथियों के झुंड सोपो की ओर से खेतों में लगी फसल को खाया और खेतों को रौंदते हुए रामदयाल के बाड़ी के पास पहुंचा. रामदयाल हाथी को भगाने की कोशिश की. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने रामदयाल को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बताते चलें कि मृतक रामदयाल लकवा से ग्रसित था. जिस वजह से वह वहां से भाग नहीं पाया. घटना की जानकारी मिलने पर रायडीह पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दी. वहीं वन विभाग ने मृतक के भाई जगदेव मुंडा को अंतिम संस्कार के लिए 10 हज़ार रुपये राशि दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें