Live

बोकारो में बीजेपी नेता का अर्धनग्न प्रदर्शन

विस्थापित गांवों को पंचायत का दर्जा देने की मांग, खुला बदन काला प्लास्टिक पहन विरोध

V
vivek pandeyलेखक

बोकारो :झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. ऐसे में हर दल के नेताओं की एक्टिविटी भी बढ़ गई है. लोगों को लुभाने के लिये नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इसी क्रम में बोकारो में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. बीजेपी नेता डॉक्टर प्रकाश सिंह ने बोकारो स्टील से विस्थापित हुए 20 गांव को पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सेक्टर 9 हटिया मोड़ में अर्धनंग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया.इस दौरान भाजपा नेता के साथ स्थानीय विस्थापित और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुला बदन काला प्लास्टिक पहन कर विरोध जताया ।

बीजेपी नेता डॉ प्रकाश ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार में शामिल सभी मंत्री और विधायक को विस्थापित क्षेत्र में आने पर इसी तरह अर्धनग्न हाल में भेजा जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह हमलोग अर्धनग्न हैं, उसी तरीके से सरकार भी अर्धनग्न है. साथ ही डॉ प्रकाश ने कहा कि जब तक सभी गांवों को पंचायत का दर्जा नहीं मिला जायेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें