बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे : CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, इंटरवेल के बाद होगी छुट्टी
बिहार के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्कूलों के समय को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे किए जाने की बात कही गई है।नई व्यवस्था के अनुसार, शनिवार को स्कूलों में इंटरवेल तक पढ़ाई होगी और इसके बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी। इस फैसले से लाखों स्कूली बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद शनिवार को स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत शनिवार को स्कूल इंटरवेल तक संचालित होंगे और उसके बाद विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी जाएगी।इस व्यवस्था को सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में लागू करने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आदेश या दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
शनिवार को आधे दिन स्कूल चलने की खबर से छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इससे विद्यार्थियों को सप्ताह के आखिरी दिन अतिरिक्त समय मिल सकेगा और अभिभावकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।हालांकि, अंतिम नियम, लागू होने की तारीख और सरकारी व निजी स्कूलों के लिए विस्तृत व्यवस्था शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।
संजय कुमार, ब्यूरो चीफ, कशिश न्यूज़,पटना