हाजीपुर में आग का तांडव
एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख,गरीबों के सिर से हटा आशियाना
हाजीपुर: राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर खुरगास टोला में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. भीषण गर्मी के कारण आग इतनी तेज थी कि दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सब जलकर खाक हो गया.स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में भारी नुकसान हुआ है. घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान पूरी तरह जल गये. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही राघोपुर बीडीओ को नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट सौंपने को कहा है.प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध करा रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना ने कई गरीबों को बेघर कर दिया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।