Live

हाजीपुर में जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल

परिजनों ने किया जमकर हंगामा, सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : खबर है हाजीपुर से जहां सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल में मृतक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयास में जुट गई है।

जानकारी मिल रही है कि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी चौक निवासी मनीष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी शिला देवी 9 माह का प्रेग्नेंट थी जिसे शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की लापरवाही के कारण शनिवार की सुबह जच्चा बच्चा दोनों के मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर किया।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले आक्रोशित लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।

ऋषभ की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें