Live

हाजीपुर में 1 करोड़ की लूट

ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने बनाया निशाना, 3 को किया घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

हाजीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर है वैशाली जिले के हाजीपुर से जहां हथियारबंद अपराधियों ने 1 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। इस दौरान शॉप में मौजूद दुकानदार समेत 3 लोगों को पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया है।

मामला हाजीपुर के महुआ इलाके का है जहां ज्वेलरी शॉप लूट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बना घटना को अंजाम दिया है।

वहीँ सूचना मिलते ही वैशाली SP मनीष भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें