हादसे में महिला शराब तस्कर की मौत
सड़क पर बिखरी महंगी बोतलें, ग्रामीणों में लगी लूटने की होड़
गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां शराब तस्करों की बाइक और हाइवा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला शराब तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की जान बाल बाल बच गई। वहीँ हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को देख उसे लूटने की होड़ लोगों के बीच मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक महिला शराब तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यूपी से शराब तस्कर शराब की खेप लेकर सिवान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हाईवा की टक्कर से हादसा हो गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।